बॉलीवुड

Raid 2 को 1 मई के दिन थिएटर में रिलीज करेंगे अजय देवगन, धांसू पोस्टर से किया ऐलान

Raid 2 Release Date: बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द ही अपनी रेड 2 (Raid 2) के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे, जिसकी रिलीज डेट का ऐलान उन्होंने धांसू पोस्टर से कर दिया है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उनकी रेड 2 मई महीने की पहली तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

Raid 2 Release Date

Raid 2 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) ने साल 2018 में रेड नाम की फिल्म रिलीज की थी, जिसमें इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई दिए थे। इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट नेता के घर पड़ी रेड के ऊपर आधारित थी, जिसमें अजय देवगन की अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म रेड की कहानी ऐसी थी कि इसका सेकेंड पार्ट आसानी से बनाया जा सकता था, जिस कारण मेकर्स ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले रेड 2 (Raid 2) को लेकर ऐलान किया गया था और अब अजय देवगन ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

अजय देवगन ने फिल्म रेड 2 का पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि वो अपनी नई फिल्म 1 मई के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। फिल्म रेड 2 की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर अभी अजय ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना पक्का है कि वो इस दफा भी किसी न किसी भ्रष्टाचारी की नींदें उड़ाते दिखाई देंगे।

सिकंदर के साथ जुड़ा होगा अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का ट्रेलर

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी कि अजय देवगन की रेड 2 का ट्रेलर सलमान खान की सिकंदर के साथ जुड़ा हुआ है। दर्शक जब सिकंदर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे तो रेड 2 के ट्रेलर का भी मजा उठा पाएंगे। रेड 2 के मेकर्स ट्रेलर को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने सिकंदर मेकर्स के साथ हाथ मिलाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article