बॉलीवुड

Dharmendra की मौत से गम में डूबे Ajay Devgn, बोले "मेरा तो दिल ही टूट..."

Ajay Devgn on Dharmendra's Death: अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने की मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। धर्मेंद्र की मृत्यु से इंडस्ट्री का हर एक इंसान दुखी है। सिंघम के नाम से मशहूर एक्टर अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द साझा किया है और अपने पसंदीदा हीरो धर्मेंद्र को इमोशनल विदाई दी है।

Image

Image Source: Ajay/Dharmendra

Ajay Devgn on Dharmendra's Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम अजय देवगन ने अपने पसंदीदा हीरो धर्मेंद्र को आखिरी सलामी भेजी है। धर्मेंद्र की मृत्यु से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी है और अभिनेता अजय देवगन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि धर्मेंद्र की मृत्यु की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है। अजय ने धर्मेंद्र को जनरेशन्स के इन्सपायर करने वाला हीरो बताते हुए दुख जाहिर किया है। (इसे भी पढ़ें: Sholay: स्वर्ग सिधार गए ठाकुर और गब्बर सहित 'शोले' के ये सितारे, असल जिंदगी में जय को अकेला छोड़ गया वीरू)

अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "धरम जी के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। उनका प्यार और ईमानदारी का कोई सानी नहीं हैं। उन्होंने सालों तक नई जनरेशन्स को प्रेरित किया है। इंडस्ट्री ने आज एक लीजेंड खो दिया है। हमने आज एक ऐसा व्यक्ति खो दिया है, जिसने सालों तक सिनेमा का शेप करने में मदद की थी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे धरम जी। ओम शांति"

धर्मेंद्र के हाथों ही मिला था अजय देवगन को पहला अवॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और अजय की सफल एंट्री हो गई थी। जब बारी अवॉर्ड्स की आई तो अजय देवगन को पहला अवॉर्ड धर्मेंद्र के हाथों से ही मिला था। धर्मेंद्र ने अजय को स्टेज से अपना बेटा कहकर पुकारा था और कहा था कि आने वाले समय में अजय बड़े स्टार बनेंगे। धर्मेंद्र की दुआओं का ही असर है कि अजय देवगन न केवल बड़े स्टार बने बल्कि इंडस्ट्री में खास मुकाम भी हासिल किया। (इसे भी पढ़ें: दादा Dharmendra की अस्थियां लेकर श्मशान घाट से निकले Karan Deol, उदास चेहरा देख मायूस हुए हीमैन के फैन्स)

धर्मेंद्र के पड़ोसी हैं अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन और धर्मेंद्र का घर पास-पास है। मुंबई में ये दोनों परिवार सालों से पड़ोसी हैं। बीती शाम जब देओल परिवार धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार करके लौटा था तब काजोल धर्मेंद्र के घर पहुंची थीं और उन्होंने परिवारवालों से मुलाकात की। बहुत कम लोगों को पता है कि अजय देवगन और बॉबी देओल एक साथ पलकर बड़े हुए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article