Sholay: स्वर्ग सिधार गए ठाकुर और गब्बर सहित 'शोले' के ये सितारे, असल जिंदगी में जय को अकेला छोड़ गया वीरू

Sholay These Starcast Are No More: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'शोले' ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में इतिहास रच दिया था। लेकिन 'शोले' के ही कई कलाकार ऐसे हैं जो इस दुनिया में नहीं रहे। इस लिस्ट में अमजद खान से लेकर धर्मेंद्र तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 25 2025, 13:39 IST
दुनिया में नहीं रहे 'शोले' के ये किरदारImage Credit : Star's Fan Pages01 / 10

दुनिया में नहीं रहे 'शोले' के ये किरदार

Sholay These Starcast Are No More: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हुआ और उनके जाने से फैंस और इंडस्ट्री को काफी झटका लगा है। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में यूं तो कई मूवीज की थीं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। लेकिन उनकी मूवी 'शोले' ने तो सिनेमा की दुनिया में इतिहास ही रच दिया। हालांकि धर्मेंद्र के साथ-साथ 'शोले' के कई सितारे ऐसे हैं जो इस दुनिया में नहीं रहे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

मैक मोहन (Mac Mohan)Image Credit : Star's Fan Pages02 / 10

मैक मोहन (Mac Mohan)

बॉलीवुड एक्टर मैक मोहन ने 'शोले' में सांभा का किरदार अदा किया था। लेकिन साल 2010 में ही वह दुनिया को अलविदा कह गए। बताया जाता है कि उन्हें लंग्स कैंसर हो गया था।

विजू खोटे (Viju Khote)Image Credit : Star's Fan Pages03 / 10

विजू खोटे (Viju Khote)

बॉलीवुड एक्टर विजू खोटे ने 'शोले' में कालिया का रोल अदा किया था, जिसे आज भी खूब याद किया जाता है। लेकिन साल 2019 में वह दुनिया को अलविदा कह गए। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने आखिरी सांस ली।

जगदीप (Jagdeep)Image Credit : Star's Fan Pages04 / 10

जगदीप (Jagdeep)

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन जगदीप ने 'शोले' में सूरमा भोपाली का किरदार अदा किया था। फिल्म में उनका रोल बहुत ही यादगार रहा। लेकिन साल 2020 में 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

धर्मेंद्र (Dharmendra)Image Credit : Star's Fan Pages05 / 10

धर्मेंद्र (Dharmendra)

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शो में उन्होंने 'वीरू' का रोल अदा किया था, जिसे आज भी लोग खूब याद करते हैं। धर्मेंद्र के निधन ने इंडस्ट्री ही नहीं फैंस को भी शोक में डुबो दिया है।

अमजद खान (Amzad Khan)Image Credit : Star's Fan Pages06 / 10

अमजद खान (Amzad Khan)

बॉलीवुड एक्टर अमजद खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। उन्हें इंडस्ट्री का सबसे चहीता विलेन कहा जाता है। 51 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

संजीव कुमार (Sanjeev Kumar)Image Credit : Star's Fan Pages07 / 10

संजीव कुमार (Sanjeev Kumar)

संजीव कुमार ने 'शोले' में ठाकुर का रोल अदा किया था। उनके डायलॉग्स आज भी फैंस की जुबान पर हैं। लेकिन 47 वर्ष की उम्र में ही वह दुनिया को अलविदा कह गए। संजीव कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी।

एके हंगल (AK Hangal)Image Credit : Star's Fan Pages08 / 10

एके हंगल (AK Hangal)

बॉलीवुड एक्टर एके हंगल ने शोले में इमाम साहब की भूमिका अदा की थी। साल 2012 में सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण उनका निधन हो गया था।

असरानी (Asrani)Image Credit : Star's Fan Pages09 / 10

असरानी (Asrani)

बॉलीवुड एक्टर असरानी ने इसी साल दुनिया को अलविदा कहा है। असरानी का हर एक किरदार दर्शकों का पसंदीदा था। सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 20 अक्टूबर को उनका निधन हो गया।

सत्येन कप्पू (Satyen Kappu)Image Credit : Star's Fan Pages10 / 10

सत्येन कप्पू (Satyen Kappu)

'शोले' और 'दीवार' जैसी फिल्मों में अपने किरदार से सबका दिल जीतने वाले सत्येन कप्पू का निधन साल 2007 में हुआ था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कारण 76 वर्ष की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!