दादा Dharmendra की अस्थियां लेकर श्मशान घाट से निकले Karan Deol, उदास चेहरा देख मायूस हुए हीमैन के फैन्स

Karan with Dharmendra's ashes: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 24 नवम्बर के दिन इस दुनिया को अलविदा कह कर चल बसे। धर्मेंद्र के परिवार ने बीते दिन ही उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले, मुंबई स्थित श्मशान घाट पर किया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। 25 नवम्बर की सुबह धर्मेंद्र के पोते करण देओल अपने दादा की अस्थियां बीनने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। आइए आपको करण देओल की श्मशान घाट से बाहर आते हुए तस्वीरें दिखाते हैं...

Authored by: राहुल शर्माUpdated Nov 25 2025, 12:13 IST
Dharmendra की अस्थियां बीनने श्मशान घाट पहुंचे पोते करण देओल, देखें तस्वीरें Image Credit : PTI01 / 05

Dharmendra की अस्थियां बीनने श्मशान घाट पहुंचे पोते करण देओल, देखें तस्वीरें

अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार ने 24 नवम्बर 2025 के दिन उनका अंतिम संस्कार किया। मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर धर्मेंद्र पंचतत्वों में विलीन हुए। देओल परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। अगर ये कहा जाए कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने एक स्वर में हीमैन को भावनात्मक विदाई दी तो गलत नहीं होगा। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के बेटे करण देओल 25 नवम्बर की सुबह-सुबह अपने दादा धर्मेंद्र की अस्थियां बीनने के लिए पहुंचे थे। जब करण देओल श्मशान घाट से बाहर आ रहे थे तो मीडिया के कैमरों ने उन्हें कैद किया। आइए आपको करण देओल की ताजा तस्वीरें दिखाते हैं...

श्मशान घाट से बाहर आते दिखे Karan DeolImage Credit : PTI02 / 05

श्मशान घाट से बाहर आते दिखे Karan Deol

अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल जब श्मशान घाट से बाहर आ रहे थे तब मीडिया ने उनकी तस्वीरें और वीडिया लीं। करण देओल कार के अंदर चुपचाप बैठे हुए थे। उन्होंने मीडिया के कैमरों से बचने की कोशिश की।

Karan Deol बीनने पहुंचे दादा धर्मेंद्र की अस्थियांImage Credit : PTI03 / 05

Karan Deol बीनने पहुंचे दादा धर्मेंद्र की अस्थियां

बीते दिन श्मशान घाट के बाहर काफी लोग जुट गए थे, जिन्हें मैनेज करने में काफी दिक्कत आई थी। शायद यही कारण रहा कि धर्मेंद्र की अस्थियां बीनने के लिए सनी और बॉबी नहीं बल्कि करण देओल पहुंचे थे।

Karan Deol के हाथों में धर्मेंद्र की अस्थियां देखकर मायूस हुए फैंसImage Credit : PTI04 / 05

Karan Deol के हाथों में धर्मेंद्र की अस्थियां देखकर मायूस हुए फैंस

धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस कलाकारों में से एक थे, जिनको करोड़ों लोग चाहते थे। उनके जाने से लोगों में मायूसी है। करण देओल की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद धर्मेंद्र का दिल टूट गया है।

Karan Deol के चेहरे पर दिखी उदासीImage Credit : PTI05 / 05

Karan Deol के चेहरे पर दिखी उदासी

अभिनेता धर्मेंद्र को उनका परिवार बहुत प्यार करता था। धर्मेंद्र के चले जाने से पूरा परिवार व्यथित है। करण देओल के चेहरे पर नजर आ रही उदासी इस बास की गवाही दे रही है कि धर्मेंद्र के बिना देओल परिवार की जिंदगी किसनी बेरंग रहने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!