बॉलीवुड

Drishyam 3: इस बार तो पक्का हाथ में आ जाएगा "विजय सलगांवकर" का राज , पक्की हो गई पार्ट 3 की रिलीज

Drishyam 3 Announcement: रेड 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन अपनी एक और हिट मूवी कर अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं। उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम के पार्ट 3 को मंजूरी मिल गई है। इस खबर ने फैंस का दिल बाग-बाग कर दिया है। दृश्यम 3 की पुष्टि हो गई है.

Image

Drishyam 3 Announcement

Drishyam 3 Announcement: अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी में से एक दृश्यम पार्ट 3( Drishyam 3) के साथ पेश होने जा रही है। फिल्म रिलीज की ऑफिशियल घोषणा हो गई है। पैनोरमा स्टूडियो ने अजय देवगन( Ajay Devgan) स्टार फिल्म के निर्माण की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह घोषणा 29 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को संबोधित एक औपचारिक पत्र के माध्यम से की गई। जिसमें फिल्म को लेकर अपडेट शेयर की गई। इसमें लिखा था कि दृश्यम 3 की पुष्टि हो गई है.

इस लेटर के अनुसार, पैनोरमा स्टूडियो ने दृश्यम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट को बनाने के लिए एडिजिटल 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोडक्शन समझौता किया है। पहले दो पार्ट की तरह इस हिट फिल्म में अजय देवगन लीड किरदार में नजर आएंगे और इसका निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे, जिन्होंने पहले दृश्यम 2 का निर्देशन किया था। इस खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है क्योंकि दृश्यम 2 के बिग हिट होने के बाद फैंस को आगे की कहानी का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

दृश्यम( Drishyam) की बात करें तो फिल्म की कहानी एक मर्डर सस्पेंस पर टिकी हुई है। विजय सलगांवकर नाम का एक व्यक्ति की कहानी है जिसकी बेटी के बॉयफ्रेंड को मार देती है। अपनी बेटी को पुलिस से बचाने के लिए अजय देवगन जो खेल खेलता है वह कहानी को बहुत दिलचस्प बनाते हैं। दृश्यम पार्ट 2 में दिखाया गया था कि अजय देवगन ने कैसे बॉडी को पुलिस स्टेशन के अंदर छिपाया था, अब पार्ट 3 में सबको इंतजार रहेगा कि अजय देवगन का सच सबके सामने आएगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article