बॉलीवुड

Aishwarya Rai ने तलाक की खबरों को फिर किया किनारे, अराध्या के स्कूल पहुंचीं अमिताभ और Abhishek Bachchan के साथ

Aishwarya Rai Spots With Bachchan Family Amid Leaving Abhishek Home: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर खबर है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन का घर छोड़ दिया है। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति और ससुर के साथ नजर आईं।

Image

तलाक की अटकलों के बीच अमिताभ और अभिषेक संग नजर आईं ऐश्वर्या

Aishwarya Rai Spots With Bachchan Family Amid Leaving Abhishek Home: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन बीते कई दिनों से ऐश्वर्या राय अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि दोनों का तलाक होने वाला है। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय को लेकर यह भी सुनने को मिला था कि उन्होंने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का घर छोड़ दिया है। लेकिन अब ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके और अभिषेक के अलग होने की खबरों को किनारे कर दिया है।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) वायरल वीडियो में अराध्या बच्चन के स्कूल के बाहर नजर आईं। इस दौरान अगस्त्य नंदा भी वहां आकर अपनी मामी ऐश्वर्या से मिले। वहीं अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी साथ नजर आए। पूरे परिवार ने एक साथ अराध्या बच्चन के एनुअल डे फंक्शन में एंट्री की। हालांकि इस दौरान जया बच्चन और श्वेता बच्चन गायब रहीं। यूं तो ऐश्वर्या ने एक बार फिर से परिवार के साथ आकर तलाक की खबरों को दरकिनार कर दिया। लेकिन फैंस को एक बात फिर से खटकी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अलग-अलग कार में अराध्या बच्चन के एनुअल डे में पहुंचीं थीं। जहां अभिषेक, अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा के साथ वहां पहुंचे थे तो वहीं ऐश्वर्या राय ने अपनी मम्मी के साथ एनुअल डे में पहुंची थीं। वहीं तलाक की खबरों की बात करें तो इस पर अभी तक ऐश्वर्या और अभिषेक की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article