Aishwarya Rai Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। काफी समय से लोग उनका कान (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार ऐश्वर्या राय ने कान में अपना जलवा बिखेर दिया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (ये भी पढ़ें-Cannes 2026 का हिस्सा बनेंगी ऐश्वर्या राय? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा)
ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा
ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शुक्रवार सुबह ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर मां-बेटी दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। कान पहुंचने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का होटल मार्टिनेज में शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद अब वह एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनके लुक की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ऐश्वर्या की हर अदा पर फिदा हुए लोग
रेड कार्पेट पर आने से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन एक खूबसूरत चमकदार नीले रंग के गाउन में सीढ़ियों से उतरती नजर आईं। उनका यह लुक देखते ही लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। उन्होंने सैफायर ब्लू गाउन पहना था। इस लुक में ऐश्वर्या राय रॉयल लग रही हैं। ऐश्वर्या ने अपने इस ग्लैमरस लुक के साथ डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। जैसे ही उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस ने उनकी जमकर तारीफ शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे कान 2026 के सबसे शानदार लुक्स में से एक बताया। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं।
