बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय की माँ की बिल्डिंग में रहने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने खोले बच्चन परिवार के राज, कहा- 'वह बहू होने की जिम्मेदारी....

Aishwarya-Abhishek Bachchan Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस एक सॉलिड प्रूफ चाहते हैं कि दोनों के रिश्ते में क्या चल रहा है। अब ऐश्वर्या राय की माँ के पड़ोस में लेने वाले फिल्म निर्माता ने रिश्ते का सच बताया है।

Image

Image Source: X ( Twitter)

Aishwarya-Abhishek Bachchan Divorce Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) के रिश्ते पर पिछले साल से ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं। तमाम रिपोर्ट्स और मीडिया स्पॉटिंग के बाद यह बातें आग की तरह फैल गई थी कि बच्चपन परिवार की एकलौती बहू अपने पति से अलग रह रही है। हालांकि इन खबरों पर परिवार ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन स्टार्स के करीबियों ने बता दिया था कि इनके बीच क्या चल रहा है। अब तलाक की अफवाहों पर फिल्म मेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने बात की है। प्रह्लाद कक्कड़ ऐश्वर्या राय की मां की बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में क्या बताया आइए आपको बताते हैं।

फिल्म मेकर प्रह्लाद कक्कड़( Prahlad Kakkar) ने हाल ही में ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मैं ऐश्वर्या राय की माँ की बिल्डिंग में रहता हूं। प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, "ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी माँ से मिलने आती है, क्योंकि उनकी माँ की तबीयत खराब रहती है। आरध्या को स्कूल छोड़ने के बाद ऐश्वर्या राय दिन में अपनी माँ के पास आ जाती है। इसमें तलाक का सवाल ही नहीं उठता, ऐसा कुछ नहीं है कि उनके परिवार में कुछ चल रहा है। " यही नहीं, प्रह्लाद ने यह भी बताया कि अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या की माँ से मिलने आते रहते हैं।

सास और ननंद से नहीं बनती ऐश्वर्या राय की बान्डिंग?

सास जया बच्चन( Jaya Bachchan) और ननंद श्वेता बच्चन( Shweta Bachchan) के साथ ऐश्वर्या की बान्डिंग को लेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा, " ऐश्वर्या घर की बहू है वह पूरा घर संभाल रही है, वह इन बातों पर कोई भी रिएक्शन नहीं देती, यही उनकी खूबी है।" प्रह्लाद ने आगे कहा कि तलाक की खबरें महज अफवाह हैं, इसीलिए बच्चन परिवार ने इसपर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। यही अभिषेक और ऐश्वर्या की समझदारी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article