Ahaan Panday on 'Saiyaara' Success: अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख दिए हैं। 'सैयारा' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए अहान पांडे को हर तरफ से तारीफ ही तारीफ मिल रही हैं। यह मूवी लोगों के दिल को छू गई है। 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद मंगलवार की रात अहान पांडे को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान अहान पांडे फेस पर मास्क लगाए नजर आए। इस दौरान अहान पांडे (Ahaan Panday) ने फिल्म 'सैयारा' की अपार सफलता पर भी रिएक्शन दिया।
'सैयारा' की सफलता पर अहान पांडे ने दिया रिएक्शन
अहान पांडे की फैन गर्ल्स फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस के बाद उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए अहान पांडे ने अपने फैन्स के साथ फोटो क्लिक कराई और उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। बीती रात अहान पांडे को कैज़ुअल आउटफिट के साथ मास्क लगाए हुए देखा गया। जब मीडिया ने उनसे तस्वीर खिंचवाने की रिक्वेस्ट की तो अहान पांडे किसी को मना नहीं कर पाए। मीडिया ने भी उन्हें सैयारा की सफलता पर बधाई दी, जिसका उन्होंने गर्मजोशी से जवाब दिया। अहान पांडे दिल पर हाथ रखकर 'सैयारा' की सफलता के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।
अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस मूवी को आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर तले बनाया है। फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'सैयारा' को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। फिलहाल 'सैयारा' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है।
