Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरों को फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक परिणीति और राघव की शादी को कोई भी लुक सामने नहीं आया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि दोनों ने वाइट थीम के कपड़े पहने हुए हैं। परिणीति और राघव की शादी की फोटोज लीक होने से बचाने के लिए स्टाफ ने काफी कोशिश की हैं। जब परिणीति और राघव शादी करने के लिए मंडप में पहुंचे तो उन्हें छाते और कपड़ों से ढक कर ले जाया गया। इस वीडियो के सामने आते हैं, यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
ट्रोल हुई राघव-परिणीति
इस वायरल वीडियो में राघव और परिणीति को कुछ लोग छाते और कपड़ों से ढक कर मंडप की ओर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस बुरी तरह नाराज हो गए हैं। कई लोगों का मानना है कि आखिर ये लोग इस तरह क्यों बिहेव करते हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘अब परिणीति किसी फिल्म की रिलीज से पहले अपनी शक्ल दिखाने आए तो..या फिर राघव वोट मांगने के लिए आए तो यही पूछना की शादी के समय क्यों फैंस से छिप रहे थे। परी और राघव की शादी हो गई है, हालांकि दोनों ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
