बॉलीवुड

पठान की बम्पर कमाई का जश्न मना रहे लोगों पर भड़क पड़ी Kangana Ranaut, बोली 'हिन्दू नफरत का झूठ...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2023, 11:17 AM IST

Kangana Ranaut slams Pathaan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। एक तरफ जहां लोग पठान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो दूसरी तरफ कंगना रनौत लगातार फिल्म को लेकर विवादित बयान दे रही हैं।

Image

kangana and shahrukh khan (credit pic: social media)

Kangana Ranaut slams Pathaan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पिछले दो दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 219 करोड़ की कमाई की है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर मूवी है। हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही है। पठान की सफलता से हर कोई खुश है। सेलेब्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कंगना रनौत फिल्म की सक्सेस से बिल्कुल खुश नहीं है। वो लगातार विवादित बयान दे रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में ट्विटर पर वापसी की है।

एक्ट्रेस अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है। कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, बॉलीवुड वालों ये नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिंदू नफरत से पीड़ित हूं। अगर मैंने फिर से ये शब्द सुना नफरत पर जीत तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी थी। सफलता का आनंद लो और अच्छा काम करो, राजनीति से दूर रहो।

कंगना ने हिंदुत्व पर दिया बयान

कंगना को लोग उनकी फ्लॉप फिल्म धाकड़ की याद दिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कंगना पठान की सक्सेस से खुश नहीं है, इसीलिए वो इस तरह के विवादिय बयान दे रही हैं। कुछ समय पहले कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि पठान सिर्फ एक फिल्म है, गूंजेगा तो सिर्फ जय श्रीराम। उन्होंने कहा था, भारत में 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं। मैं इस बात का समर्थन करती हूं कि नफरत पर जीत हुई है। लेकिन ये फिल्म की टिकटे खरीद कौन रहा है। इसलिए इस फिल्म का नाम इंडियन पठान होना चाहिए थे। शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article