बॉलीवुड

Hera Pheri 3: परेश रावल के बाहर होने के बाद राइट्स को लेकर विवादों में फंसी 'हेरा फेरी 3', मेकर्स हुए परेशान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2025, 01:04 PM IST

Hera Pheri 3 in Trouble: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर अब नया विवाद शुरू हो गया है। फिल्म के राइट्स को लेकर अक्षय कुमार और फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) के बीच मामला उलझ गया है।

Image

Hera Pheri 3 in Trouble

Hera Pheri 3 in Trouble: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में परेश रावल (Paresh Rawal) ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए। जिसके बाद से मेकर्स और परेश रावल के बीच विवाद चल रहा है। मेकर्स ने परेश रावल से नुकसान पूरा करने के लिए काफी मोटी रकम मांगी है। इन सब के बाद अक्षय कुमार की ये फिल्म एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है।

नए विवाद में फंसी 'हेरा फेरी 3'

अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर नया ड्रामा शुरू हो गया है। पहले तो परेश रावल के फिल्म से बाहर होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया और अब फिल्म के राइट्स को लेकर कानूनी पचड़ा सामने आया है, जिसने मसले को और रहस्मय बना दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार और फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) के बीच विवाद चल रहा है। ये मसला फिल्म के राइट्स को लेकर है जो अब और उलझ गया है। फिरोज नाडियाडवाला के पास हेरा फेरी और फिर हैरी पेरी के मूल राइट्स थे। लेकिन कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी, केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए फिरोज से इस फ्रेंचाइजी के पूरे राइट्स खरीद लिए। डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने भी पुष्टि की कि उन्होंने राइट्स के कागजात देखे हैं और अक्षय के पास अब वैध अधिकार हैं। लेकिन फिरोज नाडियाडवाला का दावा है कि उनके पास अभी भी फ्रेंचाइजी के कुछ डेरिवेटिव राइट्स हैं।

परेश रावल के बाहर होने से परेशान है फैंस

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की फिल्म हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने से मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी परेशान है। अब राइट्स को लेकर शुरू हुए विवाद ने फिल्म की रिलीज को और भी विवादों में डाल दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article