बॉलीवुड

इश्क में डूबे Aditya Roy Kapur-Ananya Panday को मिली घरवालों से हरी झंडी लेकिन फिर भी जल्द नहीं होगा आधिकारिक ऐलान?

Aditya-Ananya might soon make an official announcement: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई खबर की मानें तो आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे जल्द ही अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। इन दोनों को घरवालों से हरी झंडी मिल गई है। आदित्य और अनन्या जल्दबाजी में नहीं हैं और अपना वक्त ले रहे हैं।

Image

इश्क में डूबे Aditya Roy Kapur-Ananya Panday को मिली घरवालों से हरी झंडी

Aditya-Ananya might soon make an official announcement: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को बीते दिनों फैंस ने कई बार एक साथ स्पॉट किया है। बताया जा रहा है कि एक पार्टी से शुरु हुआ मुलाकातों का दौर जल्द ही प्यार में बदल गया और इन दिनों दोनों काफी खुश हैं। आदित्य रॉय कपूर की अनन्या पांडे से पहले भी कई सारी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं लेकिन इस बार वो काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। आदित्य ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात का इशारा भी दे दिया है कि वो अनन्या पांडे संग रिलेशन में हैं।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, 'अनन्या और आदित्य एक-दूसरे से वाकई बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों के घरवालों ने भी इनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। आदित्य-अनन्या जल्द ही अपने रिश्ते को एक स्तर ऊपर लेकर जा सकते हैं लेकिन ये दोनों जल्दबाजी में नहीं हैं। दोनों के एक-दूसरे का साथ काफी अच्छा लग रहा है। ये दोनों जल्द ही वेकेशन पर साथ जा सकते हैं। अनन्या और आदित्य इस रिश्ते को थोड़ा और समय देना चाहते हैं। हो सकता है कि जल्द ही आदित्य और अनन्या अपने इश्क का ऐलान करके लोगों को चौंका दें।'

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'आदित्य और अनन्या इस वक्त काम पर ज्यादा फोकस देना चाहते हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और फ्यूचर को लेकर कई बातें डिसाइड कर चुके हैं।' अगर प्रोफेशन लाइफ की बात करें तो अनन्या जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी तो वहीं आदित्य रॉय कपूर गुमराह लेकर दर्शकों के सामने होंगे। वैसे आपको आदित्य और अनन्या की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article