Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई है। दोनों ने ही अभी इसपर कोई खुलासा नहीं किया है। इस बीच देर रात अनन्या और आदित्य एक बार फिर डिनर डेट पर साथ-साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों को एक साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे, जिसके बाद आदित्य और अनन्या दोनों के चेहरे पर एक स्माइल देखने को मिल रही है, जो साफ तौर पर उनके प्यार की तरह इशारा कर रही है। आदित्य-अनन्या की तस्वीरों पर अब फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।
एक साथ नजर आए आदित्य-अनन्या
बीती रात डिनर डेट के लिए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक साथ स्पॉट किए गए हैं। इस बीच अनन्या पांडे पर्पल कलर की एक खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं आदित्य रॉय कपूर ने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। जिसके बाद अनन्या और आदित्य का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया था।
रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन ऐश्वर्या महाजन के साथ बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने आदित्य और अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ऐश्वर्या की इच्छा पर मजाक-मजाक में रणबीर, आदित्या को फोन लगा देते हैं और ऐश्वर्या से उनकी बात करवाते हैं। जिसके बाद रणबीर ने खुलासा किया कि आदित्य रॉय कपूर को 'A' से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां पसंद हैं। रणबीर के इस जवाब से साफ हो गया है कि वह अनन्या पांडे की तरह ही इशारा कर रहे हैं।
