Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। श्रद्धा कपूर के साथ उनकी आखिरी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई है। जिसके बाद अब रणबीर अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म एनिमल के प्रमोशन की भी जल्द शुरुआत कर सकते हैं। बॉबी देओल, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमन 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हाल ही में रणबीर और श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। जिसके बाद एक्टर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या महाजन के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा इशारा किया है। बातों ही बातों में रणबीर ने दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
'उसे 'A' अक्षर की लड़कियां पसंद हैं'
ऐश्वर्या महाजन के साथ बातचीत करते हुए रणबीर कपूर काफी कूल अंदाज में जवाब दे रहे थे, तब ही ऐश्वर्या खुलासा करती हैं कि वह आदित्य रॉय कपूर की फैन हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। मजाक-मजाक में रणबीर, आदित्या को फोन लगा देते हैं और ऐश्वर्या से उनकी बात करवाते हैं। जिसके बाद रणबीर ने खुलासा किया कि आदित्य रॉय कपूर को 'A' से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां पसंद हैं। रणबीर के इस जवाब से साफ हो गया है कि वह अनन्या पांडे की तरह ही इशारा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रणबीर का जवाब
इस इंटरव्यू से रणबीर कपूर की यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का मानना है कि जिस तरह से रणबीर ने रिएक्ट किया है उससे यह साफ हो गया है कि आदित्य और अनन्या रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक साथ कई बार स्पॉट हो चुके हैं।
