Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में छाया हुआ है। शो में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का रिलेशनशिप सुर्खियों में है। दोनों एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अभिषेक ने शो में भी कहा है कि उन्हें ईशा के लिए फीलिंग्स है। हालांकि ईशा अभिषेक को अपना सिर्फ दोस्त बताती है। ईशा और मुनव्वर को क्लोज आते देखकर अभिषेक भड़क जाते हैं। घर में तड़का लगाने के लिए समर्थ जुरेल को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट लाया जा रहा है। समर्थ ने प्रोमो में बताया था कि वो ईशा के बॉयफ्रेंड हैं और दोनों एक- दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं।
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में समर्थ घर में एंट्री करते हैं और सभी को बताते हैं कि ईशा के बॉयफ्रेंड है। ईशा सबके सामने समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर देती हैं। वो कहती हैं हम दोनों एक- दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं, अभिषेक ये सब देखकर बुरी तरह से टूट जाते हैं और जोर-जोर से रोने लगते हैं।
घर में हुई ईशा के बॉयफ्रेंड की एंट्री
घर में अभिषेक भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि ईशा बाहर किसी को डेट कर रही हैं। ईशा ने डेटिंग की खबरों को हमेशा मना किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका बाहर कोई नहीं है। हालांकि सच क्या है ये देखना दिलचस्प होने वाला है।
