Aditi Rao Hydari Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस का जन्म 28 अक्टूबर को 1978 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अदिति राजसी परिवार से आती हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। एक्ट्रेस के चाचा मोहम्मद सोलह अकबर हैदरी असम के पूर्व राजपाल रह चुके हैं। अदिति अपने सरनेम में माता और पिता दोना का नाम लगाती हैं। अदिति कमाल की एक्ट्रेस होने के साथ- साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था।
अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें दिल्ली 6 से फिल्मों में ब्रेक मिला था। एक्ट्रेस ने रॉकस्टार, मर्डर 3, फितूर और पद्मावत जैसी हिट फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम किया है।
करोड़ों की संपत्ति की मालकीन हैं अदिति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदिति राव हैदरी की नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी रकम वसूल करती हैं। एक्ट्रेस रियल लाइफ में बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के पास कई लग्जरी गाड़ियां है।
एक्ट्रेस ने 21 साल की उम्र में की थी शादी
एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी। 17 साल की उम्र में अदिति की मुलाकात सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ था। साल 2009 में एक्ट्रेस ने सत्यदीप से शादी कर ली थी। उस समय एक्ट्रेस की उम्र 21 साल थी। बॉलीवुड में डेब्यू के बाद एक्ट्रेस ने कई सालों तक अपनी शादी को छुपाकर रखा था। एक्ट्रेस ने साल 2013 में अपनी शादी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी शादी हो चुकी हैं और उनका तलाक भी हो चुका है। अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टा पर 8.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
