बॉलीवुड

Adipurush Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन पतली हुई 'आदिपुरुष' की हालत, सिर्फ 10.8 करोड़ की हुई कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 21, 2023, 09:38 AM IST

Adipurush Box Office Collection Day 5: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष' की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले तीन दिनों के भीतर तो 340 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया, हालांकि अब मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरते जा रहा है।

Image

Adipurush box office collection day 5

Adipurush Box Office Collection Day 5: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष' (Adipurush) की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले तीन दिनों के भीतर तो 340 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया, हालांकि अब मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरते जा रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। बचकाने डायलॉग और रावण व हनुमान जी के लुक के चलते देशभर में मूवी को बायकॉट करने की मांग उठ रही है। इस बीच सोमवार को मूवी की कमाई में 75 प्रतीशत तक की गिरावट देखने को मिली थी। अब पांचवे दिन फिल्म की कमाई और भी गिरती नजर आ रही है। आइए पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मंगवार को आदिपुरुष की कमाई में आई भारी गिरावट

फिल्म आदिपुरुष पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है, फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर से लेकर डायरेक्टर ओम राउत को भी भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद सोमवार को फिल्म ने बस 16 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं रविवार को मूवी ने 69 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ‘आदिपुरुष’ के मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं, जिनसे साफ पता चल रहा है कि मूवी की रफ्तार अब सुस्त हो गई है।

सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेंड के मुताबिक ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया हैं, जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 247.90 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म के बेहद खराब डायलॉग और वीएफएक्स को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बी साफ-साफ दिखाई देने लग गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article