बॉलीवुड

Adipurush Box Office Collection Day 4: धड़ाम से गिरी प्रभास की ‘आदिपुरुष’, चौथे दिन कमाई में आई 75% की गिरावट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 20, 2023, 09:22 AM IST

Adipurush Box Office Collection Day 4: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष' ने पहले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की है, फिल्म ने मात्र तीन दिनों के भीतर ही 340 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि अब सोमवार की मूवी की कमाई में 75 फीसदी से भी ज्यादा की गिवारट आई है।

Image

Adipurush Box Office Collection Day 4

Adipurush Box Office Collection Day 4: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष' (Adupurush) ने पहले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की है, फिल्म आदिपुरुष ने मात्र तीन दिनों के भीतर ही 340 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि अब सोमवार को मूवी की कमाई में 75 फीसदी से भी ज्यादा की गिवारट आई है। जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। सोशल मीडिया पर हर तरफ फिल्म को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आदिपुरुष के डायलॉग और खराब क्वालिटी के वीएफएक्स के चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने मूवी को बायकॉट करने का अभियान चला दिया है। कई राज्यों में फिल्म के बैन की मांग भी उठाई जा रही है। इस बीच अब फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। जिनसे पता चल रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला वीकेंड खत्म होते ही धड़ाम से गिर गया है।

चौथे दिन की कमाई से मेकर्स को लगेगा भारी झटका

सोमवार को आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। रविवार के बाद चौथे दिन आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 75 फीसदी तक गिर गया है। बताया जा रहा है कि मूवी ने सिर्फ 24 करोड़ का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जबकि रविवार को मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 72 करोड़ कर रहा था। आदिपुरष की कमाई में आई गिरावट से मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है, क्योकि पहले वीकेंड पर फिल्म को एडवांस बुकिंग का फायदा हुआ था। अब फिल्म को नेगेटिव पब्लिसिटी के चलते भी नुकसान हो सकता है।

आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिंदी: 9 से 11 करोड़ नेट

तेलुगु: 12 से 14 करोड़ ग्रॉस

इंडिया: 22 से 24 करोड़ नेट

वर्ल्डवाइड : 30 से 35 करोड़

बता दें कि आदिपुरुष पर खड़े हुए विवादों के बीच लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिल चुकी है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article