बॉलीवुड

Adipurush: मनोज मुंतशिर ने हनुमान जी को भगवान मानने से किया इनकार, कहा- 'वो तो भक्त थे'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 20, 2023, 08:50 AM IST

Adipurush Writer Manoj Muntashir: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लेखक मनोज मुंतशिर हैं, फिल्म की रिलीज के बाद से ही मनोज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब उनका हनुमान जी को लेकर एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह उन्हें भगवान मानने से इनकार कर रहे हैं।

Image

Manoj Muntashir on Hanuman Ji

Adipurush Writer Manoj Muntashir on Hanuman ji: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 16 जून 2023 के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के मेकर्स के खिलाफ यूजर्स आग बबूला हो गए हैं। रामायण पर आधारित आदिपुरुष में मेकर्स ने कई बचकाने डायलॉग और एक्शन सीन का यूज किया है। वहीं मॉडर्न रामायण के नाम पर कई विवादित सीन मूवी में दिखाए गए हैं। फिल्म में रावण के किरदार में सैफ अली खान और हनुमान जी के किरदार में देवदत्त नागे को लेकर जमकर विवाद हो रहा है।

अब फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने एक और विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने हनुमान जी को भगवान मानने से इनकार कर दिया है। आइए इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘वह भगवान नहीं बल्कि भक्त थे’

फिल्म आदिपुरुष में मनोज मुंतशिर के डायलॉग पर जमकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद अब वह एक और बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। आजतक को दिए एक इंटरव्यू में मनोज ने कहा, ‘पहली बात को हनुमान जी भगवान नहीं एक भक्त थे, हम लोगों ने उन्हें भगवान बनाया है। वह प्रभु राम की तरह दार्शनिक बातें नहीं किया करते थे।’ मनोज के इस बयान पर एक बार फिर बवाल मच गया है। वह अभी भी आदिपुरुष में अपने बचकाने डायलॉग्स को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि आदिपुरुष पर खड़े हुए विवादों के बीच लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिल चुकी है। अब पुलिस ने भी मनोज के पूरी सुरक्षा दे दी है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article