बॉलीवुड

नीना गुप्ता की बेटी Masaba Gupta ने की दूसरी शादी, दूल्हे राजा सत्यदीप का है अदिति राव हैदरी से खास कनेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 03:33 PM IST

Masaba Gupta married with Satyadeep Mishra: मसाबा गुप्ता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली हैं। मसाबा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में कपल साथ में बेहद खुश नजर आ रहा है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

Masaba Gupta and satyadeep mishra

Masaba Gupta married with Satyadeep Mishra: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने दूसरी शादी कर ली हैं। मसाबा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से आज इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली है। मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। मसाबा और सत्यदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मसाबा और सत्यदीप लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स पर मसाबा- मसाबा सीरीज रिलीज हुई थी। इस पॉपुलर सीरीज में सत्यदीप ने मसाबा के पति का किरदार निभाया था। दोनों की पहली मुलाकात सेट पर हुई थी और फिर प्यार हो गया था। फैंस मसाबा और सत्यदीप को शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

दोनों की उम्र में 18 साल का फर्क है। मसाबा ने सत्यदीप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरे शांति से भरे समंदर में मैंने आज सुबह शादी कर ली। हमारी आने वाली जिंदगी में शांति, प्रेम और स्थिरता के नाम और मुझे इस कैप्शन को लिखने देने के लिए शुक्रिय। ये जबरदस्त होने वाला है।

मसाबा ने शेयर की शादी की तस्वीरें

शादी की फोटो में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। मसाबा ने खुद इन कपड़ों को डिजाइन किया है। मसाबा का अपना फैशन ब्रांड है। उन्होंने अपने फैशन ब्रांड के ब्राइडल कलेक्शन को पहना है। पिंक साड़ी में मसाबा बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी कैरी की है। मसाबा और सत्यदीप ने कोर्ट मैरिज की थी।

मसाबा और सत्यदीप की दूसरी शादी है

आपको बता दें कि कपल की ये दूसरी शादी है। सत्यदीप ने इससे पहले एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से की थी। दोनों की शादी साल 2009 में थी और 2013 में तलाक हुआ था। वहीं, मसाबा ने इससे पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी। सत्यदीप पेशे से एक्टर हैं। उन्होंने नो वन क्लिड जेसिका, बॉम्बे वेल्वेट, चिल्लर पार्टी और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article