बॉलीवुड

Drishyam 3 से Akshaye Khanna के जाने पर भड़के Abhishek Pathak, बोले- 'ऐसे आखिरी वक्त पर छोड़ना ठीक नहीं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 24, 2026, 01:09 PM IST

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Exit: ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से ठीक पहले हुए एक बड़े बदलाव ने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उस पूरे दौर पर खुलकर बात की है।

Image

अभिषेक पाठक ने दिया ये बयान (Image Source: IMDb)

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Exit Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच फिल्म दृश्यम 3 के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान अभिषेक पाठक फिल्म से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के फिल्म से निकले पर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक पाठक ने क्या कहा है।

अभिषेक पाठक ने कही ये बात

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभिषेक पाठक का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। PTI से बातचीत में अभिषेक पाठक ने उस दौर को याद किया, जब अक्षय खन्ना एकदम से फिल्म से बाहर हो गए थे। अभिषेक पाठक ने कहा कि 'मेरे ऊपर एक अलग तरह का दबाव था। मैं ये नहीं कह सकता था कि मैं नहीं कर सकता, बहुत ज्यादा दबाव और तनाव है, मैं इसे संभाल नहीं सकता। मैंने अपनी टीम से कहा कि हमें ये करना ही होगा, वरना फिल्म में देरी हो जाएगी। हमारे पास स्टार्स की डेट्स हैं और अगर वो निकल गईं तो फिल्म और आगे खिसक सकती है।' अभिषेक ने ये भी कहा कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले किसी एक्टर का फिल्म छोड़ देना कई क्रू मेंबर्स की रोजी-रोटी पर असर डाल सकता है। उन्होंने बताया कि कई लोग रोजाना 2,000 या 3,000 रुपये कमाते हैं और फिल्म के हिसाब से अपनी जिंदगी की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अचानक शूटिंग रुकने या फिल्म आगे बढ़ने से उनकी जिंदगी मुश्किल में पड़ सकती है। अभिषेक ने कहा कि इंडस्ट्री में इसके लिए कोई नियम या सिस्टम होना चाहिए, ताकि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने और क्रिएटिव बातचीत पूरी होने के बाद कोई अचानक फिल्म से बाहर न हो सके।

भेजा गया था लीगल नोटिस

अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने को लेकर अभिषेक के पिता और प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उनके खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजा है। मंगत पाठक ने पिछले साल इस विवाद के सामने आने पर पीटीआई से कहा था कि उन्होंने अक्षय को पूरी स्क्रिप्ट सुनाई थी और उन्हें कहानी पसंद आई थी। इसके बाद समझौता हुआ, अक्षय ने एग्रीमेंट साइन किया, अभिषेक को गले लगाया और फिल्म की साइनिंग अमाउंट भी ली। लेकिन ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की रिलीज से पहले उन्होंने एक मैसेज के जरिए बताया कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

जयदीप अहलावत की हुई एंट्री

अक्षय खन्ना ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से करीब सात दिन पहले ‘दृश्यम 3’ छोड़ दी थी। इससे पहले वह ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) में आईजी तरुण अहलावत के किरदार में नजर आए थे। मेकर्स के मुताबिक, उनके जाने के बाद जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) को फिल्म में शामिल किया गया। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में नजर आएंगे। तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Saran), रजत कपूर (Rajat Kapoor), इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और दूसरे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article