Abhishek Bachchan latest post gone viral on internet: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक परफॉर्म किया है। मूवी ने 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी 200 करोड़ कमा सकती है। इस बीच अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देख फैंस का सिर चकरा गया है।
अभिषेक बच्चन ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर लोगों की नजरें टिक गई है। अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त अपने लिए चाहता हूं।' अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ' कुछ टाइम , बीवी और बच्चों के साथ घूमों सर, अच्छा महसूस करेंगे।' दूसरे ने कहा, 'क्या आप ठीक है सर'
ऐश्वर्या राय संग हुई थी अनबन
बताते चलें कि बीते साल यानी 2024 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार पड़ गई है। कई लोग तो दोनों के तलाक को लेकर दावा कर रहे थे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ अभिषेक और ऐश्वर्या आज भी एक दूसरे के साथ खड़े हैं। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है।
