Abhishek Bachchan on King Movie: टाइम्स ग्रुप (Times Group) के ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट(GBS) के 10वें संस्करण के दूसरे दिन यानी 14 फरवरी 2026, शनिवार को कई जाने-माने नाम बतौर होस्ट पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी नजर आए। अभिषेक बच्चन ने इवेंट में पहुंचते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अभिषेक बच्चन ने इस इवेंट के दौरान कई मुद्दों पर बात की। अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। तो चलिए जानते हैं इवेंट में अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग फिल्म किंग में काम करने को लेकर क्या बोला है।
अभिषेक बच्चन ने 'किंग' को लेकर कही ये बात
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में अभिषेक बच्चन ने मजाक में कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि सबने उनके नए लुक को नोटिस किया। उन्होंने बताया, 'हां, मैं अभी अपनी नई फिल्म किंग (King) की शूटिंग कर रहा हूं। फिल्मों में कॉन्ट्रैक्ट और NDA होते हैं, समझते हैं ना। जब तक नया डील साइन नहीं हो जाता, सील नहीं होता और काम शुरू नहीं होता, तब तक इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। फिल्मों में ऐसा ही होता है।' अभिषेक बच्चन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
अभिषेक ने इंप्रेशन पर की बात
अभिषेक बच्चन ने कहा कि 'मुझे प्रेरणा पिता और बेटी से मिलती है। अगर आपके ऊपर अमिताभ बच्चन जैसे व्यक्ति हों, तो वो बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं नई पीढ़ी से जलता हूं। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।' उन्होंने ये भी कहा कि जिंदगी और काम में ईमानदार रहना बहुत जरूरी है। आजकल बहुत सारी बातें बिना सोचे-समझे फैलती हैं। अपनी कहानी ऐसी होनी चाहिए जो आपको अलग बनाए। सच्चाई से कहानी बताने से बहुत दूर तक असर पड़ता है। अभिषेक की ये बातें सुनकर फैंस काफी खुश हुए। उन्होंने पिता और बेटी से प्रेरणा लेने और ईमानदारी से काम करने की बात पर सबने तारीफ की।
