बॉलीवुड

"लडकियां उनके पीछे पड़ी थी..."उदित नारायण के किसिंग कंट्रोवर्सी पर क्या बोले गए अभिजीत भट्टाचार्य

Udit Narayan Kissing Controversy:सिंगर उदित नारायण बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बन गए हैं। उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। अब अभिजीत भट्टाचार्य सिंगर उदित नारायण के सपोर्ट पर उतरे हैं।

Image

Udit Narayan Kissing Controversy

Udit Narayan Kissing Controversy: सिंगर उदित नारायण बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बन गए हैं। उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर अपनी एक फीमेल पैन को लिप पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य उनके सपोर्ट में उतरे हैं। आइए जानते हैं कि अभिजीत भट्टाचार्य ने क्या कहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि उदित नारायण जब कॉन्सर्ट में गाना गा रहे होते हैं तो एक फीमेल फैन स्टेज के पास सेल्फी लेने के लिए आती है और सिंगर के गाल पर किस कर देती है, जिसके बाद सिंगर उनके लिप पर किस करते हैं। हाल ही में अभिजीत भट्टाचार्य ने सिंगर उदित नारायण का साथ दिया है। अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा-"उदित एक सुपरस्टार सिंगर हैं। और इस तरह की घटनाएं हमारे साथ हमेशा होती रहती हैं। प्रॉपर सिक्योरिटी या बाउंसर नहीं होते हैं तो लोग हमारे कपड़े फाड़ देते हैं।वह उदित नारायण हैं। लड़कियां उनके पीछे पड़ी थीं, उन्होंने किसी को अपने करीब नहीं खींचा। मुझे यकीन है कि जब भी उदित परफॉर्म करते हैं, तो उनकी पत्नी सह-गायिका के रूप में उनके साथ होती हैं। उदित नारायण को उनकी सफलता का आनंद लेने दें। वह एक रोमांटिक गायक हैं।"

ऐसा क्यों करूंगा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उदित नारायण ने भी बयान दिया था। उदित नारायण ने कहा था-"क्या मैंने कभी तक ऐसा कुछ किया है जिससे मैं खुद या मेरा परिवार या अपने देश के लोगों को शर्मिंदा हुआ हो? फिर मैं अब अपने जीवन के इस पड़ाव पर कुछ ऐसा क्यों करूंगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article