बॉलीवुड

CBFC से मिली आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' को हरी झंडी, 20 जून को ही सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म

Aamir Khan’s Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर खबरें आ रही थी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस मूवी में कई कट्स लगाने को कहा था। मगर अब इस मूवी को सेंट्रल बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है।

Image

Aamir Khan’s Sitaare Zameen Par

Aamir Khan’s Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) 20 को ही रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स ने 14 जून को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास 'सितारे जमीन पर' को भेजा था। बताया जा रहा था कि सीबीएफसी ने इस मूवी में कई कट्स के लिए कहा है। आमिर खान और फिल्म 'सितारे जमीन पर' के डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना सेंट्रल बोर्ड की इस बात से सहमत नहीं थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि फिल्म की रिलीज को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मगर अब सीबीएफसी की ओर से 'सितारे जमीन पर' को हरी झंडी मिल चुकी है और फिल्म तय समय पर ही रिलीज होगी।

मेकर्स के अपडेट के मुताबिक सीबीएफसी की ओर से फिल्म 'सितारे जमीन पर' को क्लियर कर दिया गया है। हालांकि यह अभी तक सामने नहीं आया है कि दोनों पार्टीज के बीच कैसे सहमति हुई है। आमिर खान के फैन्स के लिए खुशी की खबर यह है की फिल्म अपने समय पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह मूवी 20 जून को ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है।

आर. एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में नजर आएंगी। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस फिल्म में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर सहित कई एक्टर्स इस मूवी के माध्यम से डेब्यू करने जा रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article