Aamir Khan on Dhurandhar 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इन दिनों बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। फिल्म धुरंधर 2 अपनी कमाई के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर 2 की लोग खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर रिएक्शन दिया है। आमिर खान के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
आमिर खान ने नहीं देखी 'धुरंधर 2'
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि आमिर खान का एक बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। IFFD 2026 में मीडिया इंटरैक्शन के दौरान आमिर खान से धुरंधर 2 के बारे में पूछा गया। जब उनसे फिल्म पर अपनी राय पूछी गई, तो एक्टर ने कहा कि उन्होंने फिल्म अभी तक नहीं देखी है। हालांकि, उन्होंने धुरंधर द रिवेंज की सिर्फ तारीफें ही सुनी हैं।आमिर ने कहा, 'धुरंधर और अब धुरंधर 2 दोनों फिल्में बहुत अच्छी चली हैं और टीम को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' आमिर खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उन पर सवाल उठाने लगे हैं कि उन्होंने अभी तक ये ब्लॉकबस्टर फिल्म थिएटर में जाकर क्यों नहीं देखी।
'धुरंधर 2' में नजर आए ये सितारे
आदित्या धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun) और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) भी अहम रोल में हैं। आमिर खान के इस बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
