बॉलीवुड

"महाभारत" प्रोजेक्ट के बाद फिल्में नहीं बनाएंगे आमिर खान!! ड्रीम प्रोजेक्ट के बाद रिटायरमेन्ट का बन सकता है प्लान

Aamir Khan Last Movie: आमिर खान( Aamir Khan) के फैंस उनकी अपकमिंग मूवी महाभारत ( Mahabharat) की अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में आमिर खान ने महाभारत पर जिक्र किया। एक्टर ने फैंस को उदास कर देने वाली न्यूज दी है ।

Image

Aamir Khan Last Movie

Aamir Khan Last Movie: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) जल्द ही सितारे जमीन पर मूवी लेकर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों में ये फिल्म थिएटर में रिलीज होने जा रही है। इसके बाद एक्टर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर ध्यान देने का प्लान बनाया है। अपने हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है। यह जवाब सुनकर आमिर खान के फैंस हैरान हो गए हैं। इसी के साथ एक्टर ने बताया कि वह इसके लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं और फिल्म कब रिलीज हो सकती है।

आमिर खान( Aamir Khan) के फैंस उनकी अपकमिंग मूवी महाभारत ( Mahabharat) की अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में आमिर खान ने महाभारत पर जिक्र किया। राज शमनी के साथ लेटेस्ट पॉडकास्ट में आमिर खान से जब पूछा गया कि उनकी आखिरी फिल्म कब होगी, तब एक्टर ने सोचते हुए कहा कि महाभारत बनाना उनका सपना है। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने 'सितारे ज़मीन पर ' की रिलीज़ के ठीक बाद इस पर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि महाभारत पर काम करने के बाद, शायद उन्हें ऐसा लगेगा कि अब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसके बाद वह कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि इस फिल्म की सामग्री ऐसी ही होने वाली है। स्टार ने कहा इसमें , लेयर्ड है, इमोशन है, स्केल है, हर चीज़ है। हर चीज़ जो दुनिया में है वो आपको महाभारत में मिलेगी।

महाभारत पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि शायद फैंस मुझे जूते से मारेंगे लेकिन महाभारत ऐसा है जिसके बाद मैं कुछ ना करूं। बता दें कि आमिर खान महाभारत पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article