बॉलीवुड

आमिर खान और कियारा आडवाणी हो रहे बुरी तरह से ट्रोल, हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए विवेक अग्निहोत्री ने उठाए सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:24 AM IST

aamir khan trolled for new bank ad hurting hindi sentiments: आमिर और कियारा के इस टीवी विज्ञापन को अब कथित रूप से हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सवाल पूछे जा रहे हैं कि ऐसे विज्ञापनों के लिए केवल हिंदू धर्म को ही क्यों चुना जाता है

Image

aamir khan kiara advani

aamir khan kiara advani trolled for hurting hindi sentiments: आमिर खान और कियारा आडवाणी अपने एक नए ऐड को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक बैंक के लिए आमिर खान और कियारा आडवाणी ने साथ में ऐड शूट किया है। इस टीवी विज्ञापन को अब कथित रूप से हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सवाल पूछे जा रहे हैं कि ऐसे विज्ञापनों के लिए केवल हिंदू धर्म को ही क्यों चुना जाता है और क्या विज्ञापन निर्माता निकाह आदि को देखते हुए ऐसे विज्ञापन बनाने की हिम्मत करते है?

जी हां, आमिर खान और कियारा आडवाणी के विज्ञापन पर हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप लगाए जा रहे हैं। दोनों काफी ट्रोल भी हो रहे हैं और इस विज्ञापन को करके आमिर खान और कियारा आडवाणी फंसे हुए नजर रहे हैं। लोगों ने पूछा क्या निकाह की परंपराएं नहीं बदली जानी चाहिए? ट्रोलर्स का कहना है कि क्यों बदल रहे हो शादी की परंपराएं? कभी निकाह पर भी करो ऐसे ऐड।

इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी अब आमिर खान पर निशाना साधा है। आमिर खान के नए विज्ञापन पर निशाना साधते हुए विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि ऐसी बकवास क्यों करते हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- 'मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं? मुझे लगता है कि @aubankindia को भ्रष्ट बैंकिंग प्रणाली को बदलकर सक्रियता करनी चाहिए।

ऐसी बकवास करते हैं फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं। बेवकूफ...।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article