Shraddha Kapoor in Ashneer Grover’s Biopic: साल 2025 में आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आई थी। इस मूवी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस भी किया लेकिन जिस तरह की कमाई की मेकर्स ने उम्मीद की थी, उसमें वो सफल नहीं हो पाए। फिल्म अपने बजट को निकालने में कामयाब रही थी। बीते कई दिनों से आमिर खान अब अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक (Ashneer Grover’s Biopic) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में आमिर खान को ऑनस्क्रीन अश्नीर ग्रोवर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब ताजा रिपोर्ट्स जो वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक इस मूवी में आमिर खान के अपोजिट लीड हीरोइन की कास्टिंग मेकर्स ने कर ली है। इस मूवी में आमिर खान के अपोजिट श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लीड रोल में दिखाई देंगी।
आमिर खान संग बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान स्टारर अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में अब श्रद्धा कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। मेकर्स ने निर्णय लिया है कि श्रद्धा कपूर को इस मूवी में कास्ट करेंगे। श्रद्धा कपूर और आमिर खान की इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Samrat Prithviraj' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'उनकी गलती है...')
बॉलीवुड हंगामा ने बड़ी जानकारी देते हुए बाते था कि आमिर इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। सूत्र के अनुसार आमिर खान को इस मूवी की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। अश्नीर ग्रोवर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। यही वजह है कि आमिर खान फिल्म का हिस्सा बने हैं। श्रद्धा कपूर की एंट्री को लेकर मेकर्स ने अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं किया है। (इसे भी पढ़ें: Reema Kagti ने नए प्रोजेक्ट के लिए Kartik Aaryan संग मिलाया हाथ !! जल्द शुरू होंगी तैयारियां)
जल्द की जाएगी इस प्रोजेक्ट की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी श्रद्धा कपूर के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी द्वारा डायरेक्ट की जा सकती है, जो 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' के लेखक रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आमिर ने अभी तक इस प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों में फिल्म 'ईथा' में देखा जाएगा। यह महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायनगांवकर के जीवन से प्रेरित एक बायोपिक है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के अपोजिट रणदीप हुड्डा अहम रोल में दिखाई देंगी। श्रद्धा इस साल मार्च में 'ईथा' की शूटिंग पूरी कर लेंगी।
