बॉलीवुड

Scoop: आमिर खान को बैंगलोर की लड़की से हुई मोहब्बत, परिवार से भी करवा चुके हैं मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार उन्हें फिर से प्यार हो गया है। आमिर खान इन दिनों बैंगलोर की एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसे वो परिवार से भी मिलवा चुके हैं। आमिर खान ने कुछ दिनों पहले ही किरण राव को तलाक दिया था, जिसके बाद वो फिर से प्यार में पड़ गए हैं।

Image

Aamir KHan

आमिर खान (Aamir Khan) ने जब अपनी दूसरी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) को तलाक दिया था, तब उनके फैंस के मन में यही सवाल था कि जिंदगी के इस पड़ाव पर वो खुद को अकेला क्यों कर रहे हैं? उस वक्त किसी को नहीं पता था कि आमिर खान तलाक लेकर खुद को अकेला नहीं बल्कि खुद को नया मौका देने जा रहे हैं। उस वक्त आमिर खान के जो फैंस निराश हुए थे, उनके लिए इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार आमिर खान को फिर से प्यार हो गया है। फिल्मफेयर ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि आमिर खान इन दिनों बैंगलोर की एक लड़की को डेट कर रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया है, 'आमिर खान की जिंदगी में बैंगलोर की एक लड़की है। इन दिनों वो उसे डेट कर रहे हैं। हम लोगों को आमिर खान की प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए और उनकी जिंदगी के बारे में निजी बातें रिवील नहीं करनी चाहिए। हालांकि मैं इतना जरूर बता सकता हूं कि आमिर खान ने हाल ही में इस लड़की को परिवार से भी मिलवाया है। आमिर के परिवार के साथ इस लड़की की मुलाकात अच्छी गई है। हम आमिर खान की नई दोस्त और उनके लिए दुआएं ही मांगेंगे। हमें उम्मीद है कि आमिर जल्द ही इस नई दोस्त से लोगों को मिलवाएंगे।'

अगर आमिर खान (Aamir Khan Love Story) के फिल्मी करियर की बात करें तो वो इन दिनों सितारे जमीन पर में बिजी हैं। यह आमिर खान की कमबैक मूवी है, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। लाल सिंह चड्ढा के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। ब्रेक के दौरान आमिर खान के फैंस उन्हें मिस कर रहे थे, जो जल्द ही उन्हें सितारे जमीन पर में देखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article