Aamir Khan Family Statement: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई थी। फैसल खान ने अपने भाई आमिर खान को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा कि आमिर खान ने उन्हें एक साल से ज्यादा समय तक एक घर में बंद रखा था और उन्हें जबरदस्ती दवाइयां दी गई थीं। अब आमिर खान के परिवार ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। परिवार की तरफ से कहा गया है कि फैसल खान ने गलत तरीके से इन बातों को बताया हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....
आमिर खान की फैमिली ने जारी किया बयान
आमिर खान की फैमिली ने एक बयान जारी करते हुए सफाई दी है। परिवार के कहा, 'फैसल ने अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर के बारे में गलत और दुख देने वाली बातें की है। जिससे हम बहुत तकलीफ में हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया। इसलिए हमें अपनी बात साफ करनी पड़ी और बताना जरूरी है कि हमारा परिवार एकसाथ है। फैसल से जुड़ा हर फैसला हमने मिलकर, डॉक्टरों की सलाह से और उसके मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखकर लिया। इसीलिए हमने इस मुश्किल वक्त के बारे में खुलकर बात नहीं की।' बता दें कि इस बयान पर खान परिवार के सभी सदस्यों ने साइन किया है। इस लिस्ट में रीना दत्ता, जुनैद खान, इरा खान, फरहत दत्ता, राजीव दत्ता, किरण राव, संतोष हेगड़े, सहर हेगड़े, मंसूर खान, नुजहत खान, इमरान खान, टीना फोंसेका, जैन मैरी खान और पाब्लो खान के नाम शामिल है।
इस मूवी में नजर आए थे फैसल खान
बताते चलें कि फैसल खान, आमिर खान के साथ फिल्म 'मेला' में नजर आए थे। इस मूवी में फैसल खान ने ठीक-ठाक एक्टिंग की थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फ्लॉप साबित हो गई। वैसे तो फैसल फिल्मों में ज्यादा कुछ कर नहीं पाए, लेकिन वो शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह चर्चा में रहे हैं।
