Ira Khan Wedding Reception: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan Wedding) अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि उनके वेडिंग रिसेप्शन की डेट और वेन्यू फाइनल हो गया है।आमिर और रीना दत्ता की बेटी इरा खान अगले साल 3 जनवरी, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ शादी करने वाली हैं। खुद आमिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बेटी इरा की शादी को लेकर खुलासा किया है। आमिर ने पुष्टि की है कि दोनों 3 जनवरी को ही शादी करने वाले हैं। इस बीच आमिर ने यह भी कहा कि वह इरा की शादी को लेकर अभी से ही काफी इमोशनल हैं।
इरा और नुपुर उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि शादी के बाद दोनों एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित करने वाले हैं। जिसको लेकर सामने आई डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
इन दिन होगा इरा और नुपुर का रिसेप्शन
आमिर खान के परिवार या नुपुर शिखारे की तरह से वेडिंग रिसेप्शन की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं मिली हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार 13 जनवरी, 2024 को इरा खान और नुपुर शिखारे अपना ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे भी नजर आ सकते हैं।
