बॉलीवुड

Ira Khan Engagement: आमिर खान की लाडली आयरा ने की बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई, देखें वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2022, 07:07 PM IST

Ira Khan and Nupur Shikhare Engagement: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई कर ली है। इस सगाई सेरेमनी में आमिर का पूरा परिवार नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आमिर खान का लुक।

Image

ira khan engagement photos (credit pic: yogen Shah Instagram)

Ira Khan and Nupur Shikhare Engagement: आमिर खान (Aamir Khan) के परिवार में जश्न का माहौल है। आमिर खान की बेटी आयरा (Ira Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से सगाई कर ली है। इस सगाई सेरेमनी में खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। सगाई में आमिर खान के कजिन भाई इमरान खान (Imran Khan) भी नजर आए। आयरा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।

कुछ समय पहले ही नूपुर ने आयरा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके जवाब में उन्होंने हां कहा था। आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रपोज करने का वीडियो शेयर किया था। सगाई सेरेमनी के लिए आयरा ने रेड कलर का गाउन पहना है। इस गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, नुपूर शिखरे भी ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को स्माइल देते हुए कई फोटोज दी।

आमिर खान बेटे की सगाई में सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहने दिखाई दिए। एक्टर ने अपने लुक को चश्मे के साथ कंप्लीट किया था। एक्टर को सफेद दाढ़ी में देखकर पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था। आमिर ने पैपराजी को अपने भाई मसूर खान के साथ कई पोज दिए।

सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आयरा के माता पिता के अलावा सगाई में उनके दोनों भाई जुनैद और आजाद राव खान भी नजर आए। इसके अलावा एक्ट्रेस फतिमा सना शेख भी पहुंची थीं। आयरा की सगाई में आमिर की पहली रीना दत्ता भी पहुंची थीं। आयरा की दादी किरण राव के साथ नजर आईं। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

लॉकडाउन में करीब आए थे आयरा - नूपुर

आयरा और नूपुर एक- दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। नूपुर आयरा से पहली बार उनके ट्रेनर के तौर पर मिले थे। नुपूर पेशे से सेलिब्रिटी ट्रेनर हैं। उन्होंने आमिर से लेकर सुष्मिता सेन को ट्रेन किया है। आयरा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article