बॉलीवुड

'Sitaare Zameen Par' के ओटीटी राइट्स के लिए आमिर खान को ऑफर हुए 125 करोड़ रुपये, अभिनेता ने किया कन्फर्म

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par's OTT Rights: हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने यह कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' के ओटीटी राइट्स को खरीदने के लिए 125 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे। आमिर खान यह भी बताया कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

Image

Aamir Khan's Sitaare Zameen Par

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par's OTT Rights: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान ने मंगलवार यानी 29 जुलाई को मुंबई में मीडिया को इनवाइट किया। इस दौरान कई जर्नलिस्ट पहुंचें। आमिर खान ने यह खुलासा नहीं किया था कि उन्होंने मीडिया को किसी लिए बुलाया है। आमिर खान ने मंच पर आने के बाद हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर बड़ी बात की। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि 'सितारे जमीन पर' किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होने वाली है। काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश कर सकते हैं। इस दौरान आमिर ने यूट्यूब पर रिलीज करने की अपनी प्लानिंग की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया था कि आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स ने अभिनेता को 125 करोड़ रुपये की बड़ी रकम ऑफर की थी। इस बारे में जब आमिर खान से पूछा गया तो आमिर खान ने कहा, 'मैं इस समय पे-पर-व्यू के मॉडल पर विश्वास करता हूं। मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से 125 करोड़ रुपये नहीं चाहिए। मैं अपने देश की आम जनता से 100 रुपये चाहता हूं। मुझे वो बड़ी कंपनी के 125 करोड़ नहीं चाहिए। मुझे मेरी ऑडियंस के 100 रुपये चाहिए। मैं अपने काम और अपनी ऑडियंस पर भरोसा करता हूं। अगर मेरा काम सही है तो ऑडियंस पहले मूवी को सिनेमाघरों में देखेगी और उसके बाद यूट्यूब पर पे-पर-व्यू के साथ लुत्फ उठाएगी।'

आमिर खान की इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में आमिर खान ने एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। 'सितारे जमीन पर' मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स ने काफी पसंद किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article