इस वजह से फ्लॉप हुई 'सिकंदर'
सलमान खान की फ्लॉप फिल्म सिकंदर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म के डायरेक्टर ए. आर. मुरुगादॉस ने इस मूवी के फ्लॉप होने की वजह पर से पर्दा उठाया है। Valaipechu Voice को दिए इंटरव्यू में ए. आर. मुरुगादॉस ने कहा कि 'बेस स्टोरी बहुत इमोशनल थी। ये एक राजा की कहानी है जो अपनी पत्नी को सही से नहीं समझता। हम में से कई लोग ऐसे ही हैं जिन्हें मां, पत्नी या दोस्तों के साथ रिश्तों की कदर तब होती है जब वो चले जाते हैं। फिल्म में राजा अपनी पत्नी को खो देता है, और उसकी बॉडी के अंग तीन लोगों को दान कर दिए जाते हैं। फिर वो उन लोगों को ढूंढता है ताकि वो अपनी पत्नी के लिए जो नहीं कर सका वो कर सके। इस बीच वो पूरे गांव का दोस्त बन जाता है। कहानी काफी दमदार थी लेकिन मैं इसे अच्छे से पेश नहीं कर पाया।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'फिल्म गजनी मैं बना सका क्योंकि वो रीमेक थी पहले कर चुका था। 'सिकंदर' ओरिजिनल थी, तो उतना कंट्रोल नहीं कर पाया।'
फिल्म में नजर आए थे ये सितारे
फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), और शर्मन जोशी (Sharman Joshi) जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म सिकंदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
