बॉलीवुड

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: अवॉर्ड जीतने पर अमिताभ बच्चन ने दिया पहला रिएक्शन, लिखा- 'एक ही परिवार के तीन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 13, 2025, 12:39 PM IST

Amitabh Bachchan 70th Hyundai Filmfare Awards 2025: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में एक्टर ने 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) में जीते अवॉर्ड्स दिखाए और साथ ही एक ध्यान खींचने वाला कैप्शन भी लिखा।

Image

Image Source: Amitabh Bachchan Instagram

Amitabh Bachchan 70th Hyundai Filmfare Awards 2025: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) शो को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 11 अक्टूबर को हुए इस इवेंट से जुड़े एक बाद एक वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में कई स्टार्स को सम्मानित किया गया जो अपनी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अवॉर्ड्स के साथ तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन की पोस्ट में क्या खास बात है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है।

अमिताभ बच्चन शेयर की नई तस्वीर

एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के चलते खबरों में आ गए है। इस अवॉर्ड शो में बच्चन परिवार का जलवा देखने को मिला। अमिताभ बच्चन समेत उनके और पत्नी को भी इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बेस्ट एक्टर बने, तो वहीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अमिताभ बच्चन को सीने आइकन अवार्ड मिला। अब इन अवॉर्ड्स के साथ अमिताभ बच्चन ने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा कि 'एक परिवार, एक ही परिवार के तीन सदस्य, तीनों का एक ही व्यवसाय और एक ही दिन तीन पुरस्कार। फिल्मफेयर का ये सम्मान देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य और जनता के प्रति पूर्ण रूप से आभार।' अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर फैंस अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को बधाई देते नजर आए।

अभिषेक बच्चन को इस फिल्म के मिला अवॉर्ड

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 शो में अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर चुना गया। अभिषेक बच्चन को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म आई वांट टू टॉक (I Want to Talk) के लिए मिला। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अभिषेक बच्चन के साथ-साथ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को भी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article