बॉलीवुड

69th National Award: 'बेस्ट एक्ट्रेस' की हकदार बनीं आलिया-कृति, वहीदा रहमान को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 17, 2023, 05:55 PM IST

69th Filmfare Award: आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रमन को फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image

69th National Award (credit pic: instagram)

69th Filmfare Award: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट एक महीने पहले हुई थी। आज यानी 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड और साउथ के कई सितारे मौजूद रहें। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कृति सेनन (Kriti Sanon) और पंकज त्रिपाठी को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को भी सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिग्गज अभिनेत्री वाहिदा रमन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शौल ओढाया और अवॉर्ड दिया। दिग्गज अभिनेत्री के सम्मान में सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सभी का धन्यवाद किया।

आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म में एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस इस इवेंट में अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर अपनी शादी की साड़ी पहनी थीं। कृति सेनन कोफिल्म मिमि के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

नेशनल अवॉर्ड विनर्स

फिल्म में एक्ट्रेस ने सेरोगेट मदर का रोल प्ले किया था। मिमि में पंकज त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक्टर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए मिला है। करण जौहर की फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला है। श्रेया घोषाल को फिल्म इराविन निज़ल के गीत 'मायावा चयावा' के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला है। श्रेया को पांचवीं बार राष्ट्रीय पुरस्कार से समानित किया गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article