भोजपुरी

Bhojpuri Song: शिल्पी राज का गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ रिलीज, शिव कुमार बिक्कू के साथ जमी जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:27 PM IST

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का भोजपुरी गाना 'मत पूछ मेरे मेहबूब सनम' रिलीज हो गया है। गाने को कुछ ही घंटों में एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है, जो सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यहां देखें शिल्पी राज का गाना।

Image

Shilpi Raj Bhojpuri Song

KEY HIGHLIGHTS
  • शिल्पी राज का भोजपुरी गाना मत पूछ मरे रिलीज हो गया है।
  • गाने में शिल्पी राज का साथ शिव कुमार बिक्कू ने दिया है।
  • गाने को एक लाख 25 हजार से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरील आवाज से सभी के दिलों में राज करने वाली सिंगर और एक्ट्रेस शिल्पी राज (Shilpi Raj) का भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ रिलीज हो गया है। यह गाना अपने अलग गानों की प्रस्तुति को लेकर लोकप्रिय चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में शिल्पी के साथ नए सिंगर शिव कुमार बिक्कू ने प्ले बैक सिंगिंग किया है।

'मत पूछ मेरे मेहबूब सनम' गाना एक प्रेम गीत है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिव कुमार बिक्कू के साथ सोना पांडेय की केमेस्ट्री खूब रंग ला रही है। गाने को एक लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का टैग लाइन भी लोगों को लुभा रहा है, जो है, ‘हर प्रेमी गाए यह भोजपुरी रोमांटिक गीत " मत पूछ मेरे मेहबूब सनम।' गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि गाना शानदार और जानदार है। यह गाना सबों को सुनना और देखना चाहिए, जो बेहद साफ सुथरी और मनोरंजक है। ऐसे गानों से ही हमारी इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी। मुझे इसका पार्ट बन कर बहुत खुशी हो रही है।

शिल्पी राज ने कही ये बात

शिव कुमार बिक्कू ने कहा कि गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ मेरे लिए खास है और मैं सारेगामा हम भोजपुरी का शुक्रिया भी करता हूं कि मुझे यह बेहतरीन मौका मिला। आपको बता दें कि गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ में म्यूजिक रवि राज देवा का है। लिरिक्स डी एस धीरज का है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ हर वर्ग के युवाओं को पसंद आएगी। यह एक प्रेम गीत है। आगे भी एक से बढ़ कर एक खूबसूरत गाने लेकर आते रहेंगे।

भोजपुरी पर खेसारीलाल यादव और पवन सिंह जैसे सिंगर की आवाज मिलेगी, तो भोजपुरी के नए गायकों को भी उनकी प्रतिभा के जगह मिल रही है। इससे न सिर्फ इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है, बल्कि दर्शकों को भी नया और अनूठा मनोरंजन मिल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article