Ravi Kishan on Bhojpuri Industry: बॉलीवुड फिल्मों में अपने बेहतरीन रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाले रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा पर भी राज किया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज तिवारी के साथ कई यादगार हिट देकर उन्होंने बड़ी कामयाबी के साथ बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। हालांकि अब रवि किशन ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स पर नाखुश होता देखा गया है। अभिनेता उन लोगों से निराश हैं जो भोजपुरी सिनेमा को बदनाम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
रवि किशन के कहा उन्होंने फिल्मों से कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं, जो समाज में सुधार ला सकते हैं, हालांकि अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ अश्लीलता के लिए ही जानी जाती हैं, जो काफी गलत है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई गाने और फिल्में महिलाओं को एक ऑब्जेक्ट की तरह दिखाते हैं, जो एकदम गलत है। इन सभी चोजों से पूरी इंडस्ट्री का नाम खराब होता है। यहां रवि किशन के पूरे बयान पर एक नजर डालते हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के नए एक्टर्स पर भड़के रवि किशन
हाल ही में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में साहित्य आजतक के दौरान बात करते हुए रवि किशन ने कहा, 'दुर्भाग्य से, मैं अपने जूनियर्स से थोड़ा नाखुश हूं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का नाम खराब कर दिया है। भोजपुरी 25 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है और मुझे इस पर बहुत गर्व है। मैंने भोजपुरी को और भी महत्व देने के लिए एक बिल भी पेश किया है।' सोशल मीडिया पर अब रवि किशन का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी उनकी बात पर सहमति दर्ज करवा रहे हैं।
