Pawan Singh & Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह ने अब भोजपुरी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने गानों के चलते नाम बना लिया। अभी आखिरी बार पवन सिंह को एमजोन प्राइम वीडियो के शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए। इस शो के चलते पवन सिंह को घर-घर पहचान मिली। अब इस बीच पवन सिंह ने खुद को विवादों के दलदल में फंसा पाया। सिंगर की पत्नी ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हे पुलिस पकड़कर लेकर जा रही है। क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) सिंगर के लखनऊ स्थित घर पहुंची, जहां उन्हे एंट्री नहीं मिली। ज्योति पवन सिंह के घर पहुंची लेकिन उन्हे वहाँ पुलिस मिली। सोशल मीडिया पर लाइव आकार ज्योति सिंह ने बताया कि पति पवन सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वीडियो में ज्योति सिंह ने जनता से गुहार लगाते हुए कहा कि नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए थाने में FIR किया है और मुझे लेने के लिए पुलिस के जवान आए हुए हैं। मैं यहां आई थी क्योंकि आप लोगों ने बोला था कि भाभी आप जाइये देखते हैं कि कौन आपको वहां से निकालता है, आप उनकी पत्नी है। आप ही लोग फैसला करें कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। ज्योति पवन सिंह के घर बाहर खड़ी पुलिस से पूछती हैं कि उन्हे किस केस में स्टेशन ले जाया जा रहा है? पुलिस ज्योति को बताती है कि दोनों तरफ से केस चल रहा है जिसके चलते थाना अधिकारी आपसे मिलना चाहते हैं।
वीडियो में आगे ज्योति सिंह धमकी देते हुए कहती हैं कि इसी घर में जहर खाकर जाऊँगी, इसी घर से लाश जाएगी मेरी, ये कहकर जा रही हूं मैं यहां से। बता दें साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी। अब दोनों के तलाक का मामल कोर्ट में चल रहा है।
