KRK makes fun of Ravi Kishan's movie Gorakhpur: बॉलीवुड फिल्म क्रिटीक और कलाकार कमाल आर खान अपने मजेदार ट्वीट्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। कमाल आर खान बॉलीवुड कलाकारों को लेकर ऐसी-ऐसी बातें बोल देते हैं कि लोग हंसे बिना नहीं रह पाते हैं। कमाल आर खान ने भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार रवि किशन (Ravi Kishan) को अपना नया शिकार बनाया है, जिन्होंने बीते दिन अपनी पैन इंडिया भोजपुरी फिल्म गोरखपुर (Gorakhpur) का ऐलान किया है। रवि किशन ने बीते दिन फैंस को जानकारी दी है कि वो भोजपुरी सिनेमा की पहली पैन इंडिया मूवी बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम गोरखपुर है। इस फिल्म को वो भोजपुरी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करेंगे।
रविर किशन के इस ऐलान के बाद कमाल आर खान ने उन पर निशाना साधा और कहा कि रवि किशन भी पैन इंडिया मूवी बनाने जा रहे हैं, जिसके बाद दुनिया खत्म हो जाएगी। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अब तो पैन इंडिया फिल्मों का ये हाल हो गया है कि रवि किशन की भोजपुरी फिल्म भी पैन इंडिया रिलीज होने जा रही है। मुझे लगता है,ये दुनिया के कुछ आखरी साल हैं,जिनमें ना जाने क्या क्या देखना पड़ेगा।' कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और रवि किशन का मजाक उड़ा रहे हैं।
रवि किशन ने दोबारा खड़ी की भोजपुरी इंडस्ट्री
कलाकार रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। जब रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था तब यह बिल्कुल खत्म हो चुकी थी लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से इसे दोबारा खड़ा किया। रवि किशन की मेहनत का ही फल है कि देश में लोग मनोज तिवारी, पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव को पहचानते हैं। ये सभी कलाकार रवि किशन के बाद ही भोजपुरी इंडस्ट्री में आए और लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे।
