पवन सिंह के 'Lollipop Lagelu' गाने पर कार्तिक आर्यन ने बहन की शादी के संगीत में लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Dec 5, 2025, 01:11 PM IST
Kartik Aaryan Dance on Lollipop Lagelu Song: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन की शादी के लिए होमटाउन ग्वालियर में है। हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पवन सिंह के 'लॉलीपॉप लागेलु' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
Pic Credit: Instagram
Kartik Aaryan Dance on Lollipop Lagelu Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी बहन की शादी की रस्में पूरी करने में बिजी हैं। कार्तिक आर्यन लगातार बहन की शादी एक फंक्शन्स की क्लिप इंटरनेट पर साझा कर रहे हैं। उनकी बहन की शादी होमटाउन ग्वालियर में हो रही हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की बहन की शादी के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलु' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बीती रात जैसे ही यह वीडियो सामने आया, तभी से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन के डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं।
शादी के फंक्शन्स एन्जॉय कर रहे हैं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के फैन्स क्लब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है। कार्तिक आर्यन अपनी बहन की संगीत सेरेमनी में भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलु' पर जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। सारे काम छोड़कर कार्तिक आर्यन ग्वालियर में अपनी बहन की शादी में शामिल होने आए हैं। खास बात यह है कि कार्तिक आर्यन हर पल को खूब एन्जॉय कर रह हैं और उनके वीडियोज को इंटरनेट पर लोगों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) इसी साल 25 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन को अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ शाहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया गया है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास फिल्म 'नागजिला' भी है, जिसकी शूटिंग अभिनेता ने शुरू कर दी है।