Sunny Kaushal Replace Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सैफ अली खान को लेकर कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि वो रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा की फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में सैफ अली खान को अलग भूमिका में देखने के लिए उनके फैन्स इंतजार कर रहे थे। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को इस मूवी से आखिरी मिनट में बाहर कर दिया है। सैफ अली खान को इस मूवी से बाहर किए जाने की खबर ने फैन्स को बड़ा झटका दिया है। तो चलिए जानते हैं कि इस मूवी में अब सैफ अली खान की जगह कौन लेगा?
स्नेहा की फिल्म से बाहर हुए सैफ अली खान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान को लग रहा था कि यह किरदार उनके लिए सही नहीं है। इसलिए उन्होंने आखिरी मौके पर फिल्म से बाहर होने के फैसला लिया है। इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्माताओं में से एक रमेश तौरानी करने जा रहे थे। रमेश तौरानी ने सैफ अली खान के साथ रेस, रेस 2 और भूत पुलिस जैसी फिल्में बनाई है। उन्होंने 2000 में रमेश तौरानी द्वारा निर्मित 'क्या कहना' भी किया था। बताया जा रहा है कि स्नेहा तौरानी की फिल्म में सैफ अली खान को सनी कौशल ने रिप्लेस किया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान के पास इस समय रमेश तौरनी के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'रेस 4' है। इस मूवी एक पहले दो पार्ट्स में सैफ नजर आए थे और तीसरे में उन्हें सलमान खान ने रिप्लेस किया था। अब 'रेस 4' में उनकी एक बार फिर वापसी हुई है। इसके अलावा वो कई दिनों से अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हैवान' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस मूवी को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अगले साल बड़े परदे पर रिलीज की जाएगी।
