Raja Shilpi and Shilpi Raghwani bhojpuri latest song 2022: भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक नया भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है। अंकुश राजा और शिल्पी राज कुछ ऐसा ही नया और चुटीला गाना लेकर आए हैं। इस गाने का टाइटल 'बीवी के गुलाम' है, वीडियो भी वैसा ही मजेदार है। म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं। इस गाने को सोमवार को रिलीज किया गया है और यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल बॉस रामपुरी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्या शर्मा ने दिया है।
