भोजपुरी

Bhojpuri Gana: प्रमोद प्रेमी के नए भोजपुरी गाने 'दिल में तू ऐ' रिलीज, रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:32 AM IST

Pramod Premi Bhojpuri Song: जाने माने भोजपुरी सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी का नया गाना 'दिल में तू ऐ' रिलीज हो गया है और आते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Image

Bhojpuri Gana: प्रमोद प्रेमी के नए भोजपुरी गाने 'दिल में तू ऐ' रिलीज, रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल

Pramod Premi Bhojpuri Song: जाने माने भोजपुरी सिंगर और एक्टर प्रमोद प्रेमी का नया गाना 'दिल में तू ऐ' रिलीज हो गया है। प्रमोद प्रेमी ऐसे कलाकार हैं जिनके गाने हर तीसरे दिन रिलीज होते हैं और उनके गानों को जबरदस्त रेस्पांस मिलता है। उनका ये नया गाना आते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में प्रमोद प्रेमी और मणि भट्टाचार्य नजर आ रहे हैं। यह रोमांटिक गाना फैंस को इतना पसंद आया है कि कुछ ही घंटे में इसे 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अनुज तिवारी और किरण साहनी ने आवाज दी है जबकि इसके बोल विनय निर्मल ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत अनुज तिवारी ने दिया है। यह गाना फिल्म प्रेम की सौगंध से लिया गया है जिसका निर्देशन दिलीप जैन ने किया है। फिल्म में प्रमोद प्रेमी और मणि भट्टाचार्य के अलावा अयाज खान, हीरा यादव और रजनेश पाठक, संतोष श्रीवास्तव भी लीड रोल में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article