भोजपुरी

निधन की खबर पर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अफवाह न फैलाएं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 17, 2026, 02:48 PM IST

Anjana Singh on Death News: फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) इन दिनों एक फर्जी खबर को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस अंजना सिंह के निधन की न्यूज सामने आई थी। अब इस खबर पर एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन सामने आ गया है।

Image

Image Source: Anjana Singh Instagram

Anjana Singh on Death News: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अंजना सिंह से जुड़ी अभी हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया है। खबर थी कि अंजना सिंह अब इस दुनिया में नहीं। इस खबर ने आते ही हर तरफ हलचल मचा दी। अंजना सिंह के फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते भी नजर आए। लेकिन कुछ समय बाद ही ये खबर फर्जी साबित हो गई। अंजना सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल से इस फर्जी खबर को लेकर रिएक्शन दिया गया। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या था।

अंजना सिंह का हुआ निधन?

एक्ट्रेस अंजना सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह अंजना सिंह की एक वायरल तस्वीर है, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। जिसमें उनकी तस्वीर में वो हंसती-मुस्कुराती दिख रही हैं और नीचे लिखा है 'आरआईपी'। फोटो पर गेंदे की माला भी डाली गई है, जिससे ऐसा लग रहा है जैसे अभिनेत्री सच में चल बसी हों। कैप्शन में दावा किया गया है, 'रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस का देहांत हो गया।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब अंजना सिंह के इंस्टाग्राम से पोस्ट करके इस न्यूज को फर्जी बताया गया है। पोस्ट में लिखा है कि अंजना सिंह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और कोई अफवाह न फैलाये। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

यहां देखें अंजना सिंह की पोस्ट

सोशल मीडिया पर है अंजना सिंह का जलवा

एक्ट्रेस अंजना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंजना सिंह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं। अंजना सिंह के लुक्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। अंजना सिंह की इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article