भोजपुरी

पवन सिंह ने फिर से कर ली शादी? 40 वें बर्थडे पर मिस्ट्री गर्ल संग काटा केक, सोशल मीडिया पर मचा गया हल्ला

Pawan Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने धूमधाम से अपना 40 वां बर्थडे मनाया है। उनको सभी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- jyoti singh instagram

Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। अब एक बार फिर से सभी लोग पवन सिंह की ही बातें कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह ने अपना 40 वां बर्थडे मनाया। इस दौरान सभी लोगों ने पवन सिंह पर प्यार लुटाया। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक क्लिप शेयर किया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। क्लिप शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने पवन सिंह को बर्थडे विश किया है। हालांकि लोगों की नजरें क्लिप पर टिक गई है। पहले तो लोग पवन सिंह को देखकर हैरान हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'भैया नशे में है आज तो। वीडियो को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि पवन सिंह नशे में है। वहीं फिर लोगों की नजर उनके साथ खड़ी एक महिला पर टिक गई। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कौन है पवन सिंह ने फिर से शादी कर ली क्या।' बता दें कि पवन सिंह के साथ जो महिला खड़ी है उनका नाम महिमा सिंह है। हालांकि जिस तरह से वो पवन सिंह को केक खिल रही है वो चर्चा का विषय बन गया है।

पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद

बताते चलें कि पवन सिंह ने पहली शादी नीलम सिंह से की थी। हालांकि नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस वजह से पवन सिंह को तगड़ा झटका लगा था। बाद में पवन सिंह और अक्षरा सिंह करीब आ गए। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे, फिर कुछ ऐसा हुआ कि पवन और अक्षरा के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। हालांकि अब दोनों के बीच विवाद हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह और ज्योति सिंह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article