Pawan Singh-Manoj Tiwari and Nirhua in one Frame: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह कई वजह से लगातार चर्चा में हुए थे। बिहार में हुए चुनाव होने से लेकर अभी तक पवन सिंह सुर्खियों में हैं। इस दौरान पवन सिंह एनडीए का सपोर्ट किया था। अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक पवन सिंह को जल्द ही मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखा जाएगा। इस शो में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी नजर आएंगे।
निरहुआ-मनोज तिवारी से मिले पवन सिंह...
पवन सिंह ने कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनने से पहले दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो बड़ी तेजी के साथ लोगों के बीच वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह अपने दोस्त निरहुआ से गले मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मनोज तिवारी के पैर छूकर पवन सिंह ने उन्हें सम्मान दिया है। अब तीनों एक्टर्स को कपिल शर्मा के शो में एक साथ देखने के लिए हरकोई बेताब है।
मनोज तिवारी ने पवन सिंह और निरहुआ से मुलाकात की। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे' बजते हुए सुनाई दे रहा है। पवन सिंह हमेशा से ही निरहुआ और मनोज तिवारी की इज्जत करते आए हैं। हाल ही में पवन सिंह को रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया था। इस शो में पवन सिंह की केमिस्ट्री धनश्री वर्मा संग खूब पसंद की गई थी।
