Hum Aapke Hain Koun Starcast Then and Now: साल 1994 में आई रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन...' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, अनुपम खेर, रीमा लागू, माधुरी दीक्षित और मोहनिश बहल सहित कई कलाकार अहम रोल निभाया। यह अपने जामने में सुपरहिट साबित हुई थी। 31 सालों पहले रिलीज हुई इस मूवी के स्टार्स का लुक अब काफी बदल गया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रहने वाले हैं। आइए इस मूवी की स्टारकास्ट के तब और अब के लुक पर डालें एक नजर...
सलमान खान ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन...' में प्रेम की भूमिका निभाई थी। इस मूवी में सलमान खान एक आज्ञाकारी बेटे के रोल में लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रहे थे।
'राजेश' की भूमिका में नजर आए मोहनिश बहल को सलमान खान के बड़े भाई के रूप में बड़े परदे पर देखा गया था। मोहनिश बहल के तब और अब के लुक में अंतर साफ देखा जा सकता है।
'हम आपके कौन हैं...' मूवी में रेणुका शहाणे ने सलमान खान की भाभी पूजा चौधरी का किरदार निभाया था। 31 सालों पहले रेणुका काफी अलग दिखती थीं और अब वो एकदम बदल गई हैं।
कहा जाता है कि 'फेशियल पैरालिसिस' होने के बाद भी अनुपम खेर ने इस मूवी की शूटिंग बंद नहीं की थी। अनुपम खेर ने माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे के पिता प्रोफेसर सिद्धार्थ चौधरी की भूमिका निभाई थी।
'हम आपके हैं कौन...' मूवी में रीमा लागू माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे की मां के किरदार में नजर आई थीं। हालांकि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 18 मई 2017 में रीमा लागू का निधन हो गया था।
सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन...' में सलमान खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित को कास्ट किया था। इस मूवी में प्रेम और निशा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।